5 Dariya News

लोगों ने फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार लाने का मन बना लिया है : ब्रम शंकर जिंपा

जिंपा ने वार्ड नंबर 3 में उम्मीदवार रजनी कौर के समर्थन में किया प्रचार

5 Dariya News

होशियारपुर 30-Jun-2026

आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और होशियारपुर से विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने नगर निगम चुनावों के मद्देनजर आज वार्ड नंबर 03 से पार्टी की उम्मीदवार रजनी कौर के समर्थन में चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार का दोबारा बनना तय है, क्योंकि लोगों ने एक बार फिर आप को सत्ता में लाने का मन बना लिया है।

पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों की भारी उपस्थिति में ब्रम शंकर जिंपा ने वार्ड नंबर 3 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार रजनी कौर के पक्ष में प्रचार करते हुए कहा कि आप की जनहितैषी नीतियों और शानदार विकास कार्यों ने लोगों का दिल जीत लिया है, जिसके चलते वे एक बार फिर प्रदेश की बागडोर आम आदमी पार्टी को सौंपना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं, जिन्होंने विपक्षी दलों को हाशिए पर पहुंचा दिया है। 

उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों के सम्मान की योजनाओं, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना ने लोगों का दिल जीत लिया है। विधायक जिंपा ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने पंजाब में बड़े स्तर पर जनहित के कार्य करवाकर विकास की नई मिसाल कायम की है। 

उन्होंने कहा कि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां पार्टी ने रिकॉर्ड स्तर पर विकास कार्य न करवाए हों। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि शहर के विकास की गति को और तेज करने के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को विजयी बनाकर नगर निगम में भेजा जाए, ताकि शहर के बाकी विकास कार्य भी बेहतर ढंग से पूरे किए जा सकें।

जिंपा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों, ईमानदार कार्यशैली और विकास के मुद्दों के सामने विपक्षी दल टिक नहीं पाएंगे। लोग अब पारंपरिक राजनीति से आगे बढ़कर विकास, पारदर्शिता और जनहित की राजनीति को प्राथमिकता दे रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 03 के लोगों ने भी विकास की इस श्रृंखला को जारी रखने के लिए रजनी कौर को भारी बहुमत से विजयी बनाने का मन बना लिया है। ब्रम शंकर जिंपा और उम्मीदवार रजनी कौर का वार्डवासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया और भरोसा दिलाया गया कि वे आम आदमी पार्टी के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे।

इस अवसर पर रजनी कौर ने वार्डवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें मिल रहा प्यार और समर्थन उनकी सबसे बड़ी ताकत है। अमारिया चौक, बहादरपुर में आयोजित समारोह के दौरान जोगिंदर राजा, परवीन सैनी, प्रदीप सैनी, रविशंकर मट्टू, एडवोकेट दुश्यंत ओहरी, कृष्ण सिंह सैनी तथा बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद थे।