अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल
आनंद सिंगला और प्रदीप बंसल को मिली नई जिम्मेदारी
5 Dariya News
चंडीगढ़ 30-Jun-2026
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन में संगठनात्मक फेरबदल के तहत श्री आनंद सिंगला को चंडीगढ़ प्रांत का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह सम्मेलन की चंडीगढ़ शाखा के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनकी संगठनात्मक क्षमता, समर्पण और लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, संगठन के जनरल सेक्रेटरी तथा भाजपा चंडीगढ़ के कोषाध्यक्ष प्रदीप बंसल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, चंडीगढ़ प्रांत की चंडीगढ़ इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका, समाज सेवा के प्रति समर्पण तथा चंडीगढ़ में मजबूत संगठनात्मक पकड़ को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है।
दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति पर चंडीगढ़ के अग्रवाल समाज में खुशी की लहर है। समाज के अनेक गणमान्य लोग उनके निवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं एवं बधाई दे रहे हैं। इस अवसर पर प्रदीप बंसल ने कहा कि चंडीगढ़ प्रांत में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए शीघ्र ही प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज के अधिक से अधिक लोगों को आस्था, श्रद्धा एवं भक्ति के केंद्र अग्रोहा शक्तिपीठ से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिससे समाज में नई ऊर्जा का संचार हो और संगठन प्रदेश स्तर पर और अधिक सशक्त बन सके। इस अवसर पर अग्रवाल समाज ने नवनियुक्त अध्यक्ष व चेयरमैन का उनके निवास स्थान पर जाकर सम्मान किया।
इस मौके पर सत प्रकाश अग्रवाल, जगमोहन गर्ग, पूर्व महापौर अनूप गुप्ता, चंद्र गर्ग , अजय गर्ग, जनक राज गर्ग , दीपक जिंदल,विनोद बंसल,पुनीत बंसल ,शिनु व सुशील अग्रवाल,अवनीश बंसल ,सुभाष गुप्ता मुकेश गर्ग , मोहिंदर कंसल, सुनील बंसल , अवनीश बंसल , प्रदीप बंसल ,नीरज गुप्ता ,सलिल बंसल व राकेश गुप्ता ने पुष्पगुच्छ,माला एवं पटका भेंट कर दोनों का सम्मान किया और भविष्य में नवनियुक्त कार्यकारिणी को अपना संपूर्ण रुप से सहयोग देने का भरोसा दिया। जगमोहन गर्ग, अनूप गुप्ता, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं अग्रवाल समाज के सदस्य उनके घर पर उपस्थित रहे।