5 Dariya News

सेक्टर-29 स्थित साईं बाबा मंदिर के निकट एकीकृत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

5 Dariya News

चंडीगढ़ 29-Jun-2026

स्वास्थ्य विभाग, यू.टी. चंडीगढ़ द्वारा सेक्टर-29 स्थित साईं बाबा मंदिर के निकट एकीकृत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य एक ही स्थान पर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर लोगों को समय पर जांच, शीघ्र पहचान एवं उपचार की सुविधा प्रदान करना था।

शिविर में क्षय रोग (टीबी), एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी, मधुमेह तथा उच्च रक्तचाप की निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम स्थल पर एनटीईपी मोबाइल डायग्नोस्टिक वैन तैनात की गई, जिसमें छाती के एक्स-रे तथा सीबीएनएएटी जांच की गई। 

इसके अतिरिक्त मोबाइल आईसीटीसी सेवाओं के माध्यम से एचआईवी, आरपीआर, एचबीएसएजी तथा एचसीवी की जांच भी की गई। गैर-संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम के अंतर्गत 60 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान चार व्यक्ति उच्च रक्तचाप से, चार व्यक्ति मधुमेह से तथा एक व्यक्ति उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह दोनों से प्रभावित पाया गया। 

सभी संबंधित व्यक्तियों को आगे की जांच एवं उपचार के लिए संबंधित स्वास्थ्य संस्थान में भेजा गया।

स्वास्थ्य जांच का विवरण (29 जून, 2026):

• छाती के एक्स-रे : 65

• सीबीएनएएटी जांच : 4

• रक्त शर्करा (ब्लड शुगर) जांच : 47

• रक्तचाप जांच : 32

• एचआईवी जांच (मोबाइल आईसीटीसी) : 38

• आरपीआर जांच : 38

• एचबीएसएजी जांच : 38

• एचसीवी जांच : 38

• एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत जांच किए गए व्यक्ति : 60

• उच्च रक्तचाप के लिए रेफर किए गए : 4

• मधुमेह के लिए रेफर किए गए : 4

• उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह दोनों के लिए रेफर किए गए : 1

एकीकृत स्वास्थ्य जांच अभियान 30 जून, 2026 को सेक्टर-50 स्थित मंदिर परिसर में जारी रहेगा। इसके पश्चात 1 जुलाई, 2026 को मनीमाजरा स्थित ढिल्लों कॉम्प्लेक्स तथा 2 जुलाई, 2026 को मनीमाजरा मोटर मार्केट में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे।

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श सेवाओं का लाभ उठाएं।