5 Dariya News

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में पंजाब के कई प्रमुख लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

पटियाला लैंड मॉर्गेज बैंक के प्रधान हरप्रीत चठ्ठा, पटियाला सब्ज़ी मंडी एवं आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अमनदीप कंबोज सहित अनेक पदाधिकारियों ने थामा भाजपा का दामन

5 Dariya News

चंडीगढ़ 27-Jun-2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई प्रमुख लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का आयोजन   मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर किया गया। इस अवसर पर विधायक रामकुमार कश्यप सहित बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे । 

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पटियाला लैंड मॉर्गेज बैंक के प्रधान श्री हरप्रीत चठ्ठा, पटियाला सब्ज़ी मंडी एवं आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान श्री अमनदीप कंबोज सहित अनेक प्रमुख पदाधिकारियों को भारतीय जनता पार्टी का पटका  पहनाकर उनका स्वागत किया और सभी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।इसके अलावा विभिन्न विपक्षी दलों के कई पदाधिकारियों ने भी भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान दो दर्जन से अधिक सरपंच, पंच एवं पूर्व सरपंच भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके जुड़ने से पंजाब में भारतीय जनता पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की जनसेवा और विकास की विचारधारा को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।