5 Dariya News

25 जून 1975 का आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला दिन और लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था : सुखविंदर सिंह गोल्डी

5 Dariya News

खरड़ 25-Jun-2026

भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 25 जून 1975 का दिन एक काले अध्याय के रूप में दर्ज है, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने देश में आपातकाल लागू कर संवैधानिक अधिकारों को कुचलने और जनता की आवाज़ दबाने का प्रयास किया।

इस अवसर पर भाजपा पंजाब के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुखविंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि आपातकाल के दौरान हजारों राजनीतिक नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को जेलों में डाल दिया गया। प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाए गए और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास किया गया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तथा उसकी विचारधारा से जुड़े अनेक लोगों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया और जेलों की यातनाएं झेलीं। आज का दिन उन सभी लोकतंत्र सेनानियों को याद करने और श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर है, जिन्होंने देश में लोकतंत्र की ज्योति को बुझने नहीं दिया।

सुखविंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि देश के युवाओं को आपातकाल के इतिहास से अवगत कराना अत्यंत आवश्यक है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की तानाशाही सोच को कभी सफल न होने दिया जाए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव संविधान, लोकतंत्र तथा देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।