गुलाब चंद कटारिया ने SIR-2026 अभियान में सक्रिय सहभागिता का किया आह्वान
5 Dariya News
चंडीगढ़ 21-Jun-2026
पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)-2026 अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन एवं समावेशी बनाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे अपने मतदाता विवरणों का सत्यापन करें, आवश्यक संशोधन एवं अद्यतन समय पर करवाएं तथा बूथ स्तर अधिकारियों (BLOs) के साथ पूर्ण सहयोग करें, ताकि मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित की जा सके।
श्री कटारिया ने कहा कि एक सटीक एवं अद्यतन मतदाता सूची सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है। उन्होंने नागरिकों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने हेतु इस अभियान में सक्रिय सहभागिता का आग्रह करते हुए कहा कि “सही मतदाता सूची, सशक्त लोकतंत्र — हम सबकी जिम्मेदारी।”