5 Dariya News

नरेन्द्र मोदी ने एल्सटॉम के सीईओ श्री मार्टिन सियन से बातचीत की

भारत के युवाओं के साथ वैश्विक सहयोग के अवसरों पर ज़ोर दिया

5 Dariya News

पेरिस 18-Jun-2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एल्सटॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री मार्टिन सियन के साथ सार्थक बातचीत की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में एल्सटॉम की पहले से ही मज़बूत मौजूदगी है। श्री मोदी ने भारत की विकास गाथा में कंपनी के भरोसे और 'भारत में निर्माण' तथा 'विश्व के लिए निर्माण' की दिशा में उसके प्रयासों की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में और भी बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। श्री मोदी ने बल देते हुए कहा कि भारत, हमारे युवाओं के साथ मिलकर काम करने के लिए विश्व को आमंत्रित करता है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;  “एल्सटॉम के सीईओ श्री मार्टिन सियन के साथ सार्थक बातचीत हुई। भारत में एल्सटॉम की पहले से ही मज़बूत मौजूदगी है।

भारत की विकास गाथा में कंपनी के भरोसे और 'भारत में निर्माण' तथा 'विश्व के लिए निर्माण' की दिशा में उसके प्रयास सराहनीय हैं। और आने वाले समय में अधिक बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। भारत, हमारे युवाओं के साथ मिलकर काम करने के लिए विश्व को आमंत्रित करता है। @Alstom”