5 Dariya News

पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर बढ़ी चर्चा, पहली बार साथ नजर आएंगे जय रंधावा और शहनाज़ गिल

सोमवार को टीज़र लॉन्च होते ही दर्शकों में बढ़ा उत्साह

5 Dariya News

चंडीगढ़ 15-Jun-2026

सोमवार को होटल नोवोटेल में भव्य कार्यक्रम में पंजाबी सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इश्कनामा’ का टीजर लॉन्च हुआ; इन दिनों यह फिल्म खास चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म का टीज़र लॉन्च होने के बाद दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्साह और बढ़ गया है। 

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पहली बार अभिनेता जय रंधावा और अभिनेत्री शहनाज़ गिल की जोड़ी बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएगी। सोमवार को जय रंधावा, शहनाज़ गिल, सौरभ सचदेवा, अंजुम बतरा, निर्मल निम्मा,धीरज रत्तन सहित फ़िल्म मेकर अरविंदर सिंह खैरा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि एक्शन, रोमांस और भावनाओं से भरपूर इस फिल्म की कहानी सच्चे प्यार और वास्तविक घटनाओं से प्रेरित बताई है। 

फिल्म में जय रंधावा ‘निम्मा’ और शहनाज़ गिल ‘नाज़िमा’ के किरदार में दिखाई देंगे। निर्माण के शुरुआती दौर से ही दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने वाली इस फिल्म के लिए जय रंधावा ने विशेष शारीरिक परिवर्तन और कड़ी ट्रेनिंग की है, ताकि अपने किरदार को पूरी तरह जीवंत बना सकें।

फिल्म के एक खतरनाक एक्शन दृश्य की शूटिंग के दौरान जय रंधावा दुर्घटना का शिकार भी हो चुके हैं, जो उनके काम के प्रति समर्पण और जुनून को दर्शाता है। इसके बावजूद उन्होंने पूरी मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ फिल्म की शूटिंग पूरी की।

भव्य सेटअप और बड़े कैनवास पर बनाई गई इस फिल्म की शूटिंग पंजाब के विभिन्न हिस्सों के अलावा राजस्थान के कई खूबसूरत स्थानों पर भी की गई है। वर्ष 2025 में रिलीज हुई फिल्म Badnaam के बाद यह वर्ष 2026 में जय रंधावा की पहली पंजाबी फिल्म होगी।

24 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही ‘इश्कनामा’ के टीज़र को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया को देखते हुए फिल्म से दर्शकों और उद्योग जगत को काफी उम्मीदें हैं। रोमांस, संगीत और दमदार एक्शन का मिश्रण लिए यह फिल्म पंजाबी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक खास सिनेमाई अनुभव साबित हो सकती है।