स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव : केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर
केंद्र सरकार के 12 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम
5 Dariya News
फरीदाबाद 14-Jun-2026
केंद्र सरकार के 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत रविवार को फरीदाबाद में एनआईटी-1 मार्केट स्थित 1-2 चौक पर स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में स्वच्छता को जन आंदोलन का स्वरूप मिला है। स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता के प्रति लोगों की सोच और व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण और हरित पर्यावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला हैं तथा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने घर, मोहल्ले, गांव और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में योगदान दे।
उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पौधारोपण को जन आंदोलन बनाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाएं।