नवां गांव नगर परिषद के नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों ने सुखविंदर सिंह गोल्डी से की मुलाकात
5 Dariya News
खरड़ 06-Jun-2026
नवां गांव नगर परिषद चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के 16 उम्मीदवारों की शानदार और ऐतिहासिक जीत के बाद आज नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों तथा वरिष्ठ नेताओं ने खरड़ में भाजपा के प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष सुखविंदर सिंह गोल्डी से विशेष मुलाकात की।इस अवसर पर जिला महासचिव जगदीप सिंह औजला, मंडल अध्यक्ष भूपिंदर सिंह भूपी, जोगिंदर गुज्जर, श्याम लाल गुज्जर, सुरिंदर बब्बल, प्रमोद कुमार जॉनी, सरबजीत सिंह तथा नवां गांव नगर परिषद के सभी नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सुखविंदर सिंह गोल्डी ने सभी पार्षदों और पार्टी कार्यकर्ताओं को इस शानदार जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत नवां गांव की जनता द्वारा भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, विकासोन्मुखी सोच और जनसेवा के प्रति विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित टीम जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरते हुए नवां गांव के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगी।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने तथा आने वाले समय में जनता की सेवा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया। अंत में सभी नेताओं ने नवां गांव की जनता का धन्यवाद किया, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी को भरपूर समर्थन देकर यह ऐतिहासिक जीत दिलाई।