नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
5 Dariya News
चंडीगढ़ 03-Jun-2026
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को आदमपुर हिसार पहुंचकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय चौधरी भजनलाल के जन प्रेरणा स्थल(समाधि स्थल) पर पहुंचकर परिक्रमा की तथा उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने समाधि स्थल परिसर में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व विधायक दुड़ाराम, पूर्व विधायक रेनुका बिश्नोई, पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।