डॉ. रवजोत सिंह ने कपाहट गांव में दो गलियों का किया उद्घाटन
पंजाब सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध-मंत्री रवजोत सिंह
5 Dariya News
होशियारपुर 01-Jun-2026
पंजाब सरकार के जेल और प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने शामचुरासी विधानसभा हलके के गांव कपाहट में विकास कार्यों के तहत दो नई गलियों का उद्घाटन किया। यह गलियां पिछले कई दशकों से गांव वासियों की एक अहम मांग थी, जो आज पूरी हो गई है और लोगों को बड़ी सुविधा मिली है।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि मुखयमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हर गांव को बुनियादी सुविधाएं देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कपाहट गांव में तैयार की गई दो गलियों में से एक 1450 फीट लंबी और दूसरी 1400 फीट लंबी है, इन गलियों के बनने से लोगों को सहूलत मिलेगी।
डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि गांवों की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता पर पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कई सालों से गांव वासी इन गलियों को बनाने की मांग कर रहे थे और अब यह काम आप सरकार की तरफ से पूरा होने से लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में पेश आने वाली मुश्किलों से राहत मिलेगी, खासकर बारिश के मौसम में दिक्कतें दूर होंगी और स्कूली बच्चों, बुज़ुर्गों और किसानों को भी इसका सीधा फायदा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सिर्फ शहरों को ही नहीं बल्कि गांवों के विकास को भी उतनी ही अहमियत दे रही है, गांवों में सडक़ें, गलियां, पीने का पानी, सीवरेज, शिक्षा और सेहत की सुविधाओं को मज़बूत करने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है। सरकार का मकसद हर गांव को विकास की मुखयधारा से जोडऩा और लोगों को बेहतर जिंदगी देना है।
मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने गांव वासियों को भरोसा दिलाया कि विकास इसी तरह जारी रहेगा और जनता की हर मांग को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग और भरोसे की वजह से विकास के नए मील पत्थर स्थापित हो रहे हैं और आने वाले समय में भी जरूरत के हिसाब से हर गांव में विकास प्रोजेक्ट लागू किए जाएंगे।
इस मौके पर सरपंच संजय कुमार, प्रदीप कुमार, शिव कुमार, अशोक, आशा, शीला रानी, धर्मपाल, लवली आदि गांव वासियों ने गलियों के निर्माण के लिए पंजाब सरकार और कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह का धन्यवाद किया।