नायब सिंह सैनी अंबाला और पंचकूला में भी नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों के शपथ समारोह में पहुंचे
बधाई और शुभकामनाएं देकर शहर के विकास के लिए किया प्रोत्साहित
5 Dariya News
अंबाला 28-May-2026
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज अंबाला और पंचकूला में भी नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों के शपथ समारोह में पहुंचे और उनको मौके पर बधाई एवं शुभकामनाएं देकर शहर के विकास के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री दोपहर बाद अंबाला शहर में एसए जैन कॉलेज के सभागार में आयोजित समारोह में पहुंचे और नवनिर्वाचित मेयर अक्षिता सैनी व सभी पार्षदों को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेयर व पार्षदों के सहयोग से अब शहर में विकास और तेजी से होगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला भी उपस्थित थे। इस अवसर पर अंबाला के मंडलायुक्त श्री संजीव वर्मा ने नवनिर्वाचित मेयर व पार्षदों को शपथ भी दिलवाई।
इसके बाद , मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे और नवनिर्वाचित मेयर श्री श्याम लाल बंसल सहित सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल, राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा ,कालका विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा , विधानसभा के पूर्व स्पीकर श्री ज्ञानचंद गुप्ता , भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।