ब्रम शंकर जिम्पा ने मोहल्ला कच्चा टोबा में ‘मेरी रसोई’ योजना के तहत बांटी राशन किटें
जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत, हर तीन महीने में मिलेगी राशन किट
5 Dariya News
होशियारपुर 28-May-2026
पंजाब सरकार की लोक भलाई योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने मोहल्ला कच्चा टोबा में ‘मेरी रसोई’ योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को राशन किटें वितरित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लगातार आम लोगों का आर्थिक बोझ कम करने के लिए ऐतिहासिक फैसले ले रही है।
विधायक जिम्पा ने कहा कि प्रदेश में 600 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जा रही है, सरकारी अस्पतालों में दवाइयों की कोई कमी नहीं है और जल्द ही होशियारपुर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। जिससे स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी।
उन्होंने बताया कि ‘मेरी रसोई’ योजना के माध्यम से प्रदेश के करीब 40 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए किसी राहत से कम नहीं है, क्योंकि इससे रसोई का खर्च काफी हद तक कम होगा।
राशन किट में 2 किलो चने की दाल, 2 किलो चीनी, 1 किलो नमक, 200 ग्राम हल्दी तथा 1 लीटर सरसों का तेल शामिल किया गया है। इसके अलावा हर लाभार्थी परिवार को हर तीन महीने बाद ऐसी विशेष राशन किट उपलब्ध करवाई जाएगी, जिसमें घरेलू जरूरत की अन्य वस्तुएं भी शामिल होंगी।
विधायक जिम्पा ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार मुफ्त बिजली, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, उच्च स्तरीय शिक्षा और महिलाओं की भलाई जैसी कई योजनाओं के जरिए लोगों को सीधा लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में 2.20 लाख से अधिक परिवार इस योजना से लाभान्वित होंगे।
पंजाब सरकार ने योजना के सफल संचालन के लिए 900 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इस अवसर पर लाभार्थी परिवारों ने भी पंजाब सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ‘मेरी रसोई’ योजना उनके घरेलू खर्चों को कम करने में काफी मददगार साबित होगी।
इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, पार्षद प्रदीप बिट्टू, अजय वर्मा, संजीव दुआ, सुनीता दुआ, राकेश मोहन सैनी, विकास सैनी, सरदारी लाल, सतीश चावला के अलावा मोहल्ला निवासी भी मौजूद थे।