5 Dariya News

डॉ अजय गुप्ता ने वॉल्ड सिटी की गलियों का निर्माण कार्य शुरू करवाया

वॉल्ड सिटी में विकास कार्य तेजी से जारी रहेंगे : विधायक डॉ अजय गुप्ता

5 Dariya News

अमृतसर 24-May-2026

 केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज वॉल्ड सिटी की गलियों का निर्माण कार्य शुरू करवाया। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि वॉल्ड सिटी में विकास कार्य तेजी से जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि शहर का व्यापारिक केंद्र कटड़ा जयमल सिंह, शास्त्री मार्केट, गुरु बाजार के व्यापारियों की मांग पर सड़कों और गलियों का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल जी और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी को केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से जुड़े किसी भी विकास के प्रोजेक्ट के बारे में बताया जाता है तो उस विकास के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल जाती है। इसके लिए फंड भी जारी हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा अमृतसर शहर की वॉल्ड सिटी को पवित्र शहर का दर्जा मिलने पर वॉल्ड सिटी में पहले से ही करोड़ रुपयो  के विकास कार्य चल रहे हैं।

 विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि आने वाले दिनों में रंगला पंजाब विकास प्रोजेक्ट के तहत वॉल्ड सिटी में लगभग 5 करोड़ रुपयो  के विकास कार्यों को मंजूरी दी जा रही है। टेंडर प्रक्रिया के बाद इन विकास कार्यों को भी शुरू करवा दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण सचखंड श्री दरबार साहिब की ओर जाने वाली 4 रेडियल रोड और कैरो मार्केट आधुनिक पार्किंग स्टैंड का विकास कार्य तेजी से चल रहा है।

उन्होंने कहा कि यह दोनो प्रोजेक्ट इसी साल अक्टूबर महीने तक पूरे हो जाएंगे।कैरो मार्केट पार्किंग स्टैंड प्रोजेक्ट का कार्य पूरा होने पर लोगों को लाभ मिलेगा और ट्रैफिक समस्या से भी निजात मिलेगी। इस अवसर पर पार्षद जरनैल सिंह ढोट, व्यापारिक एसोसिएशन के पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।