5 Dariya News

हरचंद सिंह बरसट ने 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से की विशेष मुलाकात

मौजूदा राजनीतिक स्थिति और आगामी चुनाव रणनीति पर हुई अहम चर्चा

5 Dariya News

लुधियाना 23-May-2026

आम आदमी पार्टी, पंजाब के राज्य महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल के लुधियाना दौरे के दौरान उनसे विशेष मुलाकात की। इस दौरान स. बरसट ने श्री अरविंद केजरीवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया और पंजाब की मौजूदा राजनीतिक गतिविधियों सहित पार्टी की मजबूती के लिए किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

इस अहम बैठक के दौरान राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और आगामी चुनावों के मद्देनजर बनाई जा रही रणनीतियों व योजनाओं को साझा किया गया। स. हरचंद सिंह बरसट ने राष्ट्रीय संयोजक को अवगत कराया कि पंजाब में पार्टी के कार्यकर्ता और नेता पूरी निष्ठा के साथ जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं और सरकार की जन-हितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुंचा रहे हैं।

स. बरसट ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा जन-हितैषी कार्य किए जा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप आज पंजाब तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है। आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा चार वर्षों के दौरान सभी गारंटियां पूरी की गई हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, कृषि सहित हर क्षेत्र में मिसाली कार्य किए गए हैं।

स. बरसट ने बताया कि श्री अरविंद केजरीवाल का मार्गदर्शन हमेशा हमारे लिए ऊर्जा का स्रोत रहा है। पंजाब की लीडरशिप और पार्टी कार्यकर्ता आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब के विकास और लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। आने वाले समय में पार्टी राज्य में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।