आम आदमी पार्टी मोहाली को लगा उल्टा झटका
अमित जैन हुए कांग्रेस के, वार्ड 22 से लड़ेंगे चुनाव
5 Dariya News
मोहाली 15-May-2026
मोहाली की राजनीति में आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब स्टेट गौ सेवा आयोग के मेंबर अमित जैन ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने आज अमित जैन को कांग्रेस में शामिल करवाते हुए उन्हें वार्ड नंबर 22 की जिम्मेदारी सौंपी।
इस मौके पर बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि अमित जैन के पार्टी में आने से वार्ड 22 में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद अमित जैन ने कहा कि उन्होंने जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वार्ड 22 के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और विकास कार्यों को गति दी जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। पार्टी नेताओं ने अमित जैन का स्वागत करते हुए आगामी नगर निगम चुनाव में मजबूती से चुनाव लड़ने का दावा किया।