5 Dariya News

कांग्रेस पार्षद सुशील शर्मा और समाजसेवी सरवन सिंगला भाजपा में शामिल

नयागांव में भाजपा को बड़ी मजबूती, कांग्रेस पार्षद ने थामा भाजपा का दामन

5 Dariya News

चंडीगढ़ 10-May-2026

नयागांव म्यूनिसपल काउन्सील में कांग्रेस पार्टी के पार्षद सुशील कुमार शर्मा और प्रमुख समाजसेवी सरवन सिंगला शनिवार को भाजपा पंजाब के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इस अवसर पर भाजपा पंजाब के प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी, मोहाली जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ, नयागांव सर्कल अध्यक्ष भूपिंदर “भुप्पी” तथा पार्षद सुरिंदर कोशिश बब्बल भी उपस्थित रहे।

उनके साथ कई प्रमुख स्थानीय नेता और समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए, जिनमें राजेश गुज्जर, राज कुमार गुज्जर, कुलदीप सिंह, जसपाल जस्सी, राघव शर्मा, परवीन छाबड़ा, सुनील गोयल और राहुल जिंदल शामिल हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद सुशील कुमार शर्मा और सरवन सिंगला ने कहा कि 21 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में सरकार चलाने वाली पार्टी का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की समाज के हर वर्ग के लिए विकासोन्मुख नीतियों के कारण भाजपा को लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने का जनादेश मिला है। सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि नयागांव नगर परिषद भाजपा की बनाएगी जो की नयागांव तथा कांसल के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करेगी।