5 Dariya News

फेज-5 मार्केट के व्यापारियों और दुकानदारों के साथ जिला ट्रेडर्स कमीशन की बैठक

5 Dariya News

साहिबजादा अजीत सिंह नगर 08-May-2026

जिला ट्रेडर्स कमीशन द्वारा फेज-5 मार्केट के व्यापारियों और दुकानदारों की समस्याओं और मुद्दों को जानने के लिए एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला ट्रेडर्स कमीशन के चेयरमैन रणजीत पाल सिंह ने कहा कि दुकानदारों और व्यापारियों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों का समाधान 30 दिनों के भीतर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इन बैठकों का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर व्यापारियों को आ रही समस्याओं का समाधान कर व्यापार को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान पार्किंग लाइनों, पीने के पानी, सीवरेज तथा मौजूदा ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने से संबंधित समस्याओं को विभिन्न विभागों द्वारा नोट किया गया है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और जिला प्रशासन द्वारा सभी विभागों को लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर तथा निर्धारित समय सीमा में निपटारा करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान उपस्थित दुकानदारों और व्यापारियों द्वारा 21 फीडबैक फॉर्म जमा करवाए गए, जिनमें लगभग 40 शिकायतें दर्ज की गईं। उन्होंने कहा कि पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन द्वारा फीडबैक प्रणाली इसलिए शुरू की गई है ताकि व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से सुना और हल किया जा सके।

बैठक में जिला योजना समिति की चेयरपर्सन प्रभजोत कौर, चेयरमैन मार्किट कमेटी गोविंदर मित्तल, जिला ट्रेडर्स कमीशन के वाइस चेयरमैन तरलोचन सिंह बैदवान, हलका चेयरमैन अकविंदर सिंह गोसल, चेयरमैन मार्किट कमेटी गोविंदर मित्तल, सहायक कमिश्नर एम.सी. मोहाली मनप्रीत सिंह, जी.एस.टी. इंस्पेक्टर गुरशेर सिंह तथा मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों सहित अन्य अधिकारी और नेता उपस्थित थे।