जसपाल सिंह तान साथियों सहित भाजपा में हुए शामिल
5 Dariya News
खरड़ 08-May-2026
भारतीय जनता पार्टी को वार्ड नंबर 1 से उस समय बड़ा समर्थन मिला, जब पूर्व एसजीपीसी सदस्य ज्ञानी जसवंत सिंह तान के सुपुत्र जसपाल सिंह तान ने शिरोमणि अकाली दल को अलविदा कहकर अपने बड़ी संख्या में साथियों सहित भाजपा का दामन थाम लिया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष सुखविंदर सिंह गोल्डी तथा रणजीत सिंह गिल ने उनका पार्टी में स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi की जनसेवा और नेतृत्व से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं, ताकि पंजाब और पंजाबियत को बचाया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब की जनता वर्ष 2027 में भाजपा की सरकार बनाने के लिए तैयार बैठी है। इस मौके पर सुखविंदर सिंह गोल्डी ने भाजपा परिवार में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत किया और उन्हें पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर खुशवंत राय गीगा ने कहा कि खरड़ में बनने वाली आगामी नगर परिषद भाजपा की होगी। इस दौरान कमलदीप सैनी, नरेंद्र राणा, चरणजीत सिंह कालेवाल, मंडल प्रधान कुश राजपूत, इंदु शर्मा, महिला मोर्चा प्रधान मुस्कान, गोपाल कृष्ण लाडी, रोशन लाल कक्कड़, जगतार सिंह, दलबाग सिंह तथा बड़ी संख्या में अन्य समर्थक उपस्थित रहे।