हरचंद सिंह बरसट ने क्लास फोर्थ गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ की अहम बैठक
बैठक के दौरान कर्मचारियों की मांगों पर विस्तारपूर्वक हुई चर्चा, हरचंद सिंह बरसट ने दिया जल्द समाधान का भरोसा
5 Dariya News
एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 07-May-2026
पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट की ओर से आज बोर्ड के मुख्य कार्यालय में क्लास फोर्थ गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक की गई। इस बैठक के दौरान कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं के बारे में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान यूनियन के अध्यक्ष दर्शन सिंह लुबाणा ने कर्मचारियों की मुख्य मांगों के बारे में चेयरमैन, मंडी बोर्ड को विस्तार से अवगत करवाया और इन्हें जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की। यूनियन की बातों को ध्यान से सुनते हुए स. हरचंद सिंह बरसट ने मौके पर ही उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने यूनियन के प्रतिनिधियों को विश्वास दिलाया कि उनकी मांगों को जल्द ही पूरा किया जाएगा। स. बरसट ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जहां राज्य के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रयासरत है, वहीं कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है। पंजाब सरकार कर्मचारियों के हितों को हमेशा सबसे ऊपर रखती है। भविष्य में भी कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी और वह कर्मचारियों की बेहतरी के लिये लगातार कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर इंजीनियर-इन-चीफ जतिंदर सिंह भंगू, संयुक्त सचिव हरजीत सिंह संधू, चीफ इंजीनियर अमनदीप सिंह और यूनियन की ओर से रणजीत सिंह रानुआ, रमन कुमार शर्मा, कुलदीप सिंह, गुरिंदर सिंह गुरी, राजू सिंह, विजय कुमार, रमेश कुमार, विनोद कुमार, कृष्ण सिंह, बलकार सिंह सहित अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।