सर्विंग अर्थ सोसाइटी रजिस्टर्ड डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण पर कार्यशाला आयोजित
300 से अधिक छात्र ले रहे हैं भाग, अच्छी डॉक्यूमेंट्री के लिए महंगे उपकरण नहीं, बल्कि मजबूत विषय और अच्छी स्क्रिप्ट का होना जरूरी है- कौशिक
5 Dariya News
खरड़ 05-May-2026
सर्विंग अर्थ सोसाइटी रजिस्टर्ड द्वारा मैक्सिमम मैरी स्कूल में डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण पर कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इस संधर्व में जानकारी देते हुए मैक्सिमम मैरी स्कूल प्रबंधक श्री पार्थसारथी कौशिक ने बताया कि सर्विंग अर्थ सोसाइटी रजिस्टर्ड के सस्यों के द्वारा "डॉक्यूमेंट्री फिल्म कैसे बनाएं" विषय पर स्कूल में कार्यशाला का सफल आयोजन किया जा रहा है।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों एवं युवाओं को डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण की बारीकियों से अवगत करवाना तथा सामाजिक मुद्दों पर फिल्म के माध्यम से जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यशाला का शुभारंभ स्कूल की प्रिंसिपल पूजा घोसला द्वारा किया गया द्वारा किया गया। सर्विंग अर्थ सोसाइटी रजिस्टर्ड के अध्यक्ष राजेश कौशिक ने बताया कि डॉक्यूमेंट्री समाज का आईना होती है।
इसके माध्यम से पर्यावरण, शिक्षा, स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुँचाया जा सकता है। कार्यशाला में छात्रों को स्क्रिप्ट लेखन, वॉइस ओवर आदि के बारे में बताया। अध्यक्ष राजेश कौशिक ने बताया कि आगामी दिनों में कैमरा संचालन, शूटिंग तकनीक, साक्षात्कार लेने की कला, वीडियो एडिटिंग एवं वॉइस ओवर रिकार्डिंग जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जायगी।आगामी दिनों में छात्रों को मोबाइल से डॉक्यूमेंट्री शूट करने का प्रैक्टिकल अभ्यास करवाया जायगा। उन्होंने बताया कि एक अच्छी डॉक्यूमेंट्री के लिए महंगे उपकरण नहीं, बल्कि मजबूत विषय और अच्छी स्क्रिप्ट का होना जरूरी है।
कार्यक्रम के अंत में छात्रों द्वारा लिखे गए डॉक्यूमेंट्री आइडियाज़ की प्रस्तुति भी करवाई गई। श्री कौशिक ने बताया कि इस कार्यशाला स्कुल के 300 से अधिक छात्र ले रहे हैं, सम्मपन पर सर्विंग अर्थ सोसाइटी रजिस्टर्ड की ओर से सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जायँगे। स्कूल प्रबंधन ने समिति का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा जताई। इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री गुरमुख सिंह मान, निर्भय शर्मा, कनिष्का कौशिक सहित स्कूल स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।