पेक के छात्र इमेज प्रोसेसिंग के माध्यम से औद्योगिक समस्याओं के समाधान हेतु नवाचारपूर्ण परियोजना पर कार्यरत
5 Dariya News
चंडीगढ़ 05-May-2026
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), चंडीगढ़ “इमेज प्रोसेसिंग ऑफ कास्टिंग प्रोडक्ट्स” शीर्षक वाली एक परियोजना पर कार्य कर रहा है, जिसे पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा कैपस्टोन प्रोजेक्ट एडिशन-II के तहत स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस परियोजना में डॉ. सिमरनजीत सिंह (एसोसिएट प्रोफेसर, ईसीई), डॉ. जसकीरत कौर (असिस्टेंट प्रोफेसर, ईसीई) के साथ-साथ छात्र मोनित चावला (बी.टेक चौथा वर्ष) और क्विंसी नामन (बी.टेक तीसरा वर्ष) शामिल हैं।
यह परियोजना कास्टिंग उत्पादों के निरीक्षण एवं गुणवत्ता मूल्यांकन हेतु उन्नत इमेज प्रोसेसिंग तकनीकों के उपयोग पर केंद्रित है, जो औद्योगिक चुनौतियों के समाधान और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देगी।