5 Dariya News

सीजीसी यूनिवर्सिटी मोहाली ने भविष्य उन्मुख शैक्षणिक ढांचे का किया शुभारंभ

सीजीसी यूनिवर्सिटी मोहाली ने पचास करोड़ की छात्रवृत्ति योजना की घोषणा

5 Dariya News

मोहाली 05-May-2026

सीजीसी यूनिवर्सिटी मोहाली ने अपने भविष्य के लिए तैयार शैक्षणिक ढांचे का अनावरण करते हुए पचास करोड़ की विशाल ‘सीजीसी यूईटी’ छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की। इस पहल की जानकारी यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर डॉ. विनय गोयल और एडमिशन एवं मार्केटिंग के एसोसिएट डायरेक्टर विश्वदीप सिंह चौहान ने साझा की।

पचास करोड़ की यह छात्रवृत्ति योजना केवल वित्तीय सहायता ही नहीं, बल्कि मेधावी विद्यार्थियों के लिए विश्वस्तरीय शिक्षा प्राप्त करने का एक क्रांतिकारी अवसर है। इसके अतिरिक्त, खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए ₹2 करोड़ की खेल छात्रवृत्ति भी प्रदान की जा रही है।

यूनिवर्सिटी ने एक ऐसा शैक्षणिक ढांचा प्रस्तुत किया है जो परिणाम आधारित शिक्षा और उद्योगों के गहन अनुभव पर आधारित है। इसके प्रमुख कार्यक्रम वैश्विक मानकों के अनुरूप हैं, जिनमें एमबीए प्लस जैसे कोर्स शामिल हैं, जो विद्यार्थियों को उद्योग के अनुरूप उन्नत कौशल प्रदान करते हैं।

यूनिवर्सिटी अपने पाठ्यक्रम को मेटा स्कूल ऑफ बिजनेस और न्यूटन स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी के माध्यम से और सशक्त बना रही है। यहां विद्यार्थियों को ई याई, के पी एम  जी, आई  बी  एम   और  एस  एस  सी आई  जैसी वैश्विक संस्थाओं के सहयोग से भविष्य उन्मुख कौशल सिखाए जाते हैं, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव प्राप्त होता है।

इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर अर्श धालीवाल ने कहा कि “वेंचर नेस्ट” के माध्यम से विद्यार्थियों में उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह यूनिवर्सिटी का इनोवेशन और इनक्यूबेशन सेंटर है, जहां विद्यार्थियों को अपने विचारों को सफल व्यवसाय में बदलने के लिए मार्गदर्शन दिया जाता है। 

साथ ही एक मजबूत प्लेसमेंट सिस्टम यह सुनिश्चित करता है कि विद्यार्थियों को शीर्ष कंपनियों में रोजगार के अवसर मिलें। यूनिवर्सिटी के संस्थापक चांसलर रशपाल सिंह धालीवाल, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर “फादर ऑफ एजुकेशन” के रूप में सम्मानित किया जा चुका है, ने कहा कि यूनिवर्सिटी एक एआई-सक्षम कैंपस के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने आधुनिक तकनीकों के माध्यम से शिक्षण अनुभव को बेहतर बनाने और डिजिटल रूप से सशक्त शैक्षणिक वातावरण तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सीजीसी यूनिवर्सिटी केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं, बल्कि ऐसे पेशेवरों को तैयार करने का केंद्र है जो आधुनिक तकनीकी युग की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हों।