5 Dariya News

सुखविंदर सिंह गोल्डी के नेतृत्व में भाजपा को बड़ा समर्थन

रणजीत नगर के कई परिवार पार्टी में शामिल

5 Dariya News

खरड़ 04-May-2026

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष  सुखविंदर सिंह गोल्डी के नेतृत्व में तथा मंडल प्रधान खुश राणा, नरेंद्र राणा और जगदीप सिंह औजला की उपस्थिति में आज भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर मुहर लगाते हुए एक बड़ा समर्थन देखने को मिला।इस अवसर पर रणजीत नगर से कई परिवारों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।

पार्टी में शामिल होने वालों में जसवीर कौर, जसपाल कौर, परविंदर सिंह, अजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, संजीव कुमार सहित अन्य अनेक साथियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सुखविंदर सिंह गोल्डी जी ने नए शामिल हुए परिवारों का दिल से स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जनहितैषी नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व से प्रेरित होकर लोग बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नए सदस्य पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।