स्कूल ऑफ एमिनेंस घनौरी कलां में नवनिर्मित आधुनिक कमरों और विकास कार्यों का उद्घाटन
पंजाब सरकार विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध : चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों
5 Dariya News
धूरी 02-May-2026
पंजाब सरकार की शिक्षा के प्रति प्रगतिशील सोच के तहत विद्यार्थियों को सरकारी स्कूलों में हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत स्कूल ऑफ एमिनेंस घनौरी कलां में एजुकेशन विंग के हलका कोऑर्डिनेटर दर्शन सिंह पाठक की देखरेख में लगभग 25 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने किया।
इस अवसर पर चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब सरकार विद्यार्थियों को हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है। हलका कोऑर्डिनेटर दर्शन सिंह पाठक ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वपक्षीय विकास के लिए सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने हेतु हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पंजाब सरकार शिक्षा के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और विद्यार्थियों को निजी स्कूलों के मुकाबले बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य हरजिंदर सिंह कांझला, सरपंच अमृतपाल सिंह घनौरी, प्रिंसिपल खुशदीप गोयल, ब्लॉक समिति शेरपुर की वाइस चेयरमैन रमनदीप कौर, शिक्षा विभाग की ओर से ब्लॉक नोडल अधिकारी गुरिंदर सिंह तथा लेक्चरार अमनदीप सिंह पाठक विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा जसवीर सिंह जस्सी, मनोज शर्मा, सुखविंदर सिंह जहांगीर, अमरीक सिंह, जसदेवप्रीत सिंह, जतिंदर सिंह तथा विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी विशेष रूप से भाग लिया।
अंत में स्कूल मुखी खुशदीप गोयल ने उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों और मुख्य अतिथियों का धन्यवाद किया।