5 Dariya News

कुलवंत सिंह बाजीगर की विशेष पहल, सरकारी स्कूल ऑफ एमिनेंस के विद्यार्थियों को दिखाई विधानसभा की कार्यवाही

डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रोड़ी ने विद्यार्थियों को विधानसभा के कार्यप्रणाली के बारे में दी जानकारी

5 Dariya News

चंडीगढ़ 01-May-2026

शुतराना से विधायक श्री कुलवंत सिंह बाजीगर ने आज एक विशेष पहल करते हुए फ्रीडम फाइटर हरभजन सिंह स्कूल ऑफ एमिनेंस घग्गा के विद्यार्थियों को मजदूर दिवस के अवसर पर बुलाए गए पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही दिखाई। इस अवसर पर विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवाँ ने कुलतार सिंह संधवान ने छात्रों का स्वागत किया। 

डिप्टी स्पीकर श्री जय किशन सिंह रोड़ी ने विद्यार्थियों, स्कूल की प्रिंसिपल सुखजिंदर कौर और अध्यापकों के साथ विशेष रूप से मुलाकात की। उन्होंने विद्यार्थियों को विधानसभा के महत्व, इसके कार्यप्रणाली और आज मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान द्वारा मजदूरों के सम्मान में बुलाए गए विशेष सत्र के बारे में जानकारी दी।

विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ विधानसभा की कार्यवाही संबंधी प्रश्न पूछे और इस प्रक्रिया को नजदीक से समझने में रुचि दिखाई। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल और विद्यार्थियों ने विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर द्वारा इस शिक्षणीय दौरे का आयोजन करने के लिए उनका धन्यवाद किया।

विधायक श्री कुलवंत सिंह बाजीगर ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए विधानसभा की कार्यवाही को अपनी आंखों से देखना एक ऐतिहासिक और शिक्षाप्रद अनुभव है, जिससे वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और बेहतर तरीके से समझ सकेंगे।इस मौके पर राज्य महासचिव नवलदीप सिंह और पॉलिटिकल साइंस की लेक्चरर किरण बाला भी मौजूद थीं।