नायब सिंह सैनी द्वारा पंजाब से आए परिवारों का भाजपा में स्वागत
5 Dariya News
चण्डीगढ़ 29-Apr-2026
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने आवास ‘संत कबीर कुटीर’ में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने वाले पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से आए सभी सम्मानित परिवारजनों का भाजपा परिवार में हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब की जनता वर्तमान की आम आदमी पार्टी की सरकार से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है और अब परिवर्तन का मन बना चुकी है।
यही कारण है कि बड़ी संख्या में लोग भाजपा के साथ जुड़कर विकास, सुशासन और जनहित की नीतियों पर अपना विश्वास व्यक्त कर रहे हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पंजाब को नई दिशा, स्थिरता, सुरक्षा और विकास की नई गति प्राप्त होगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब में भाजपा सरकार बनने के बाद वहां के लोगों को हरियाणा की तरह सुशासन मिलेगा। हरियाणा की तरह ही पंजाब के वंचित वर्ग को भी प्लाट, मकान, बच्चों को शिक्षा, छात्रवृत्ति व इलाज सहित सभी सुविधाएं मिलेंगी।