5 Dariya News

मस्ट्रीट चाइल्ड वर्ल्ड कप : डॉ. राज कुमार चब्बेवाल द्वारा मेक्सिको जा रही टीम का किया हौसला अफजाई

वाई.एफ.सी. रुड़का कलां मॉडल बाकमाल गांव-गांव लागू करने की जरूरत पर जोर

5 Dariya News

रुड़का कलां (गोराया) 28-Apr-2026

लोकसभा सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने आज यूथ फुटबॉल क्लब रुड़का कलां पहुंचकर मेक्सिको में शुरू होने वाले स्ट्रीट चाइल्ड वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने जा रही टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए टीम को मेक्सिको में जीत हासिल कर पंजाब और देश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। मेक्सिको जाने वाली यूथ फुटबॉल क्लब (वाई.एफ.सी.) टीम से बातचीत करते हुए सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि पंजाब के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि वाई.एफ.सी. रुड़का कलां की टीम प्रतिष्ठित स्ट्रीट चाइल्ड वर्ल्ड कप में उत्तरी अमेरिका में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है।

उन्होंने कहा कि नौजवानों को खेलों से जोड़कर एक स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। पंजाब में वाई.एफ.सी. मॉडल जैसे प्रयास गांव-गांव में होने चाहिए, ताकि युवाओं को उनकी पसंदीदा खेलों से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर कदम उठाए गए हैं, ताकि राज्य में खेल संस्कृति को और अधिक प्रफुल्लित किसाजा सके।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि वाई.एफ.सी. के प्रयासों में वे हर संभव मदद करेंगे, ताकि क्लब के कामों को प्रोत्साहन मिल सके। सांसद डॉ. चब्बेवाल ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए जीत की कामना की। उन्होंने बताया कि स्ट्रीट चाइल्ड वर्ल्ड कप 5 से 15 मई तक आयोजित होगा, जिसमें विश्व स्तर पर 14 से 17 वर्ष तक के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह बड़ी गर्व की बात है कि वाई.एफ.सी., एन.आर.आई. भाइयों और गांव वासियों के सहयोग से क्लब द्वारा विभिन्न देशों में खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का मौका प्रदान किया जा रहा है। क्लब ने इन खिलाड़ियों को अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा दिखाने के लिए प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया है।

डॉ. चब्बेवाल ने वाई.एफ.सी. को पांच लाख रुपय देने का ऐलान भी किया। डॉ. चब्बेवाल ने यह भी ऐलान किया कि जल्द ही पांच करोड़ रुपये से अधिक की लागत से रुड़का कलां-घुड़का-पंडवां से मौली तक 18 फुट चौड़ी सड़क बनाई जाएगी, जिससे क्षेत्र के कई गांवों को बड़ी सुविधा मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि इस संबंध में जरूरी कार्रवाई अंतिम चरण में है और जल्द ही काम शुरू किया जा रहा है। वाई.एफ.सी. के चेयरमैन गुरमंगल दास ने लोकसभा सांसद का धन्यवाद करते हुए मेक्सिको जा रही टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वाई.एफ.सी. की टीम द्वारा भारत का प्रतिनिधित्व करना क्लब की उपलब्धियों को और प्रोत्साहन देता है।

उन्होंने बताया कि इस साल दुनिया भर की कुल 30 टीमें स्ट्रीट चाइल्ड वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगी, जिनमें 17 लड़कियों की और 13 लड़कों की टीमें हैं। इन टीमों में वेल्स, अर्जेंटीना, ब्राजील, कनाडा, बुरुंडी, डीआर कांगो, मिस्र, हंगरी, भारत, जिम्बाब्वे, नेपाल, पाकिस्तान, मेक्सिको, मलेशिया और इंडोनेशिया जैसे देश शामिल होंगे।

लड़कियों की टीमों में ब्राजील, बांग्लादेश, बोलीविया, डीआर कांगो, कनाडा, घाना, मेक्सिको, फिलिस्तीन, इंग्लैंड, फिलीपींस, कीनीयाा , अमेरिका, जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका और वेल्स शामिल हैं। उन्होंने बताया कि क्लब कई सालों से खेलों के माध्यम से नौजवानों को आगे बढ़ने और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी हैं: सीलास सिद्धू, अरशदीप, जश्नप्रीत, राजन जख्खू, समीर, रमिंदर सिंह, सैम मसीह, शमशेर सिंह आकाश (गोलकीपर)और रौनक शामिल थे। और इसके अलावा मुख्य कोच अनवर अली, टीम लीडर हर्ष जैसुख चोटालिया और टीम मैनेजर नूपुर ना टीम के साथ जाएंगे।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए यह एक और महत्वपूर्ण मौका है, क्योंकि क्लब ने पहले वर्ष 2010 में दक्षिण अफ्रीका के डरबन में हुए स्ट्रीट चाइल्ड वर्ल्ड कप में शानदार जीत हासिल की थी। इस मौके पर सरपंच अकविंदर कौर, पाला मौली, प्रिंसिपल प्रेम कुमार (हलका इंचार्ज), बलजीत सिंह (तहसीलदार), रिंकी रानी (मेम्बर ब्लॉक समिति), टोनी संधू, सुरजीत सिंह, दलजीत कुमार, राजेश मैनी, संजय नागपाल समेत बड़ी संख्या में गांव वाले मौजूद थे।