अनिल विज का हरविंद्र कल्याण ने विशेष सत्र में पहुंचने पर किया स्वागत
विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने श्री विज के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की
5 Dariya News
चंडीगढ़ 27-Apr-2026
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज के आज विधानसभा के विशेष सत्र में पहुंचने पर विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने स्वागत किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री विज का पिछले काफी समय से स्वास्थ्य ठीक नहीं था और इस कारण से वे पिछले बजट सत्र में शामिल भी नहीं हो पाए थे। अत: वे उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी करते है।