5 Dariya News

डॉ. रवजोत की पहल से हरियाना-जनौड़ी मार्ग पर 400 मीटर लंबी आरसीसी सड़क का निर्माण शुरू

बार-बार टूटने वाली सड़क की समस्या का होगा स्थायी समाधान, राहगीरों को मिलेगी बड़ी राहत

5 Dariya News

होशियारपुर 25-Apr-2026

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह की पहल से हरियाना से जनौड़ी को जाने वाली सड़क के उस हिस्से का स्थायी समाधान किया जा रहा है, जो बार-बार टूटने के कारण क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। लोगों की इस लंबे समय से चली आ रही समस्या को देखते हुए वहां अब 400 मीटर लंबी और 9 इंच मोटी आरसीसी (RCC) सड़क का निर्माण शुरू किया गया है।डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि इस मजबूत सड़क निर्माण से राहगीरों को बड़ी सुविधा मिलेगी और सड़क के बार-बार टूटने की समस्या समाप्त होगी। 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है तथा इसी दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सड़क खराब होने के कारण स्थानीय लोगों, किसानों और वाहनों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब आरसीसी सड़क बनने से यह मार्ग अधिक मजबूत और सुरक्षित बनेगा, जिससे लोगों को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध होगी।

डॉ. रवजोत ने कहा कि पंजाब सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों में तेजी लाई जा रही है, ताकि हर क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार हो सके।कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास के लिए भविष्य में भी इसी तरह के जनहित कार्य जारी रहेंगे और लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।