5 Dariya News

पंजाब में विश्व एडस दिवस 1 दिसंबर को मनाया जाएगा

एच आई वी/एडस के सम्पूर्ण खात्मे का अभियान 2015 तक चलाया जाएगा-मित्तल

5 दरिया न्यूज

चण्डीगढ़ 29-Nov-2012

विश्व एडज दिवस दुनिया भर में पहली दिसम्बर से मनाया जा रहा है। इसका थीम एचआईवी के इन्फैक्षन को समाप्त करना, एडस सम्बन्धी मोैतों को समाप्त करना है। इसका प्रगटावा करते हुए आज यहां स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्री श्री मदन मोहन मित्तल ने बताया कि इसके सम्पूर्ण समाप्ति का अभियान 2015 तक चलाया जायेगा।एचआईवी/ एड्स का ईलाज प्रत्येक की पहुंच में होने, इसकी रोकथाम और संभाल को मनुष्य का बुनियादी अधिकार बनाने के लिए विश्व के आगुओं ने एकत्रित होकर कार्य करने का ईरादा प्रगटाया है।श्री मित्तल ने आगे बताया कि विश्वभर में लाये गये अनुमानों के मुताबिक 2011 तक 34 मिलियन लोगों को एडस था और इस दौरान 2.5 मिलियन एचआईवी के नये केसों का पता लगाया है। इनमें 50 प्रतिशत केस 15-24वर्ष के व्यक्तियों के साथ सम्बन्धित थे। 2011 दौरान एडस के साथ सम्बन्धित बीमारियों के कारण 1.7 मिलियन लोगों की मौत हुई है। वर्ष 2010 -11 में 23.9 लाख लोगों के एचआईवी के साथ प्रभावित होने का अनुमान है। पंजाब में एचआईवी/एडस के साथ प्रभावित व्यक्तियों की संख्या का अनुमान 56928 है। मंत्री ने आगे कहा कि इंटैगरोटिड कोंसलिंग और टैस्टिंग सैंटरों(आई सी टी सी)से 33709 एच आई वी पोजटिव केसों को एंटी रेटोरोवाईरल ट्रीटमैंट (ए आर टी) मे डाला गया है। इस समय राज्य में 58 टारगेटिड इंटरवैंशन प्रोजैक्ट लागू किये जा रहे है।ओ एस टी सैंटर राज्य के 12 जिलों में हे। पांच अन्य उपआउ सबस्टीचऊशन थिरोपी(ओ एस टी)सैंटर मार्च 2013 तक कार्य करने लग जाएगें। उन सेटरों में मानसा,पठानकोट,पटटी,नाकोदर और नवांशहर शामिल है। श्री मित्तल ने कहा कि आईईसी सरगर्मियों क ा एचआईवी/ एड्स की सेवाओं के लिए सुरक्षित व्यवहार, स्टीगमा और वितकरे में कमी लाने  पर केन्द्रित किया है। एचआईवी/ एड्स बारे प्रत्येक स्तर पर जागरूक करने हेतू प्रत्येक तरह के माध्यमों का प्रयोग किया जा रहा है। इसी तरह  स्कूली विद्यार्थियों को भी विभिन्न तरीकों के साथ कवर किया जा रहा है। अडोलोसैंट एजुकेशन कार्यक्रम के अन्तर्गत 4500 स्कूलों को कवर किया जा रहा है। रैडरिबोन एक्सप्रैस 15 दिसम्बर से 1 जनवरी 2013 तक राज्य के 8 जिलों का दौरा कर रही है। 

पंजाब राज्य एडस कंट्रोल सोसायटी ने पंजाब के समस्त जिलों को एडस दिवस मनाने के लिए ग्रांट जारी की है। विश्व एडस दिवस का थीम राज्य में एचआईवी का इन्फैक्षन को रोकना है ताकि एचआईवी /एडस के रोगियों को बिना किसी भेदभाव के  संभालने की मदद मुहैया करवाई जा सकें। इस बीमारी को रोकने के लिए मंत्री ने पंजाब के समस्त लोगों को राज्य सरकार के साथ मिलकर निर्धारित किये लक्ष्य को प्राप्त करने की अपील की है। इसका लक्ष्य एडस से सम्बन्धित मोैतों, भेदभाव, एचआईवी इन्फैक्षन को समाप्त करना है।