मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने स्व-गणना कर नागरिकों को किया प्रेरित
जनगणना 2027 में भागीदारी की अपील
5 Dariya News
चंडीगढ़ 20-Apr-2026
हरियाणा राज्य में जनगणना 2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं आवास गणना” के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया के अंतर्गत, आज दिनांक 20 अप्रैल, 2026 को हरियाणा राज्य के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा स्वगणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज की गई।
इस अवसर पर जनगणना निदेशालय हरियाणा के निदेशक डॉ. ललित जैन, विशेष सचिव राजस्व हरियाणा श्रीमती हेमा शर्मा उपस्थित रहे।यह प्रेरणादायक कदम नागरिकों को स्वेच्छा से जनगणना में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करता है। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि निर्धारित अवधि के भीतर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर इस महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।