जसविंदर सिंह रामदास ने दाना मंडी अटारी में गेहूं की चल रही खरीद का लिया जायजा
पंजाब सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदने के लिए प्रतिबद्ध: विधायक रामदास
5 Dariya News
अमृतसर 21-Apr-2026
विधानसभा क्षेत्र अटारी के विधायक श्री जसविंदर सिंह रामदास ने आज दाना मंडी अटारी में गेहूं की चल रही खरीद का जायजा लिया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने किसानों, आढ़तियों और मजदूरों से बातचीत कर मंडी में चल रही खरीद व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की।
इस मौके पर मार्केट कमेटी अटारी की चेयरपर्सन श्रीमती सीमा सोढ़ी, हरदेव सिंह लाली खालसा, रणदीप सिंह कोटली, हरमेश सिंह, कुलदीप सिंह मोधे तथा खरीद एजेंसियों के अधिकारी भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान विधायक रामदास ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदने के लिए वचनबद्ध है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने आगे कहा कि मंडियों में आए अनाज को मौसम की मार से बचाने के लिए सभी एजेंसियों और आढ़तियों को तिरपाल और क्रेट्स के पर्याप्त प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने खरीद कार्य से जुड़े अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि मंडियों में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और किसी भी किसान या आढ़ती को कोई दिक्कत न आने दी जाए।
उन्होंने कहा कि खरीदी गई फसल का भुगतान 24 घंटे के भीतर किया जा रहा है।