5 Dariya News

धूरी शहर के वार्ड नंबर 11 में ₹68.72 लाख के विकास कार्यों की ओएसडी सुखवीर सिंह द्वारा शुरुआत

धूरी शहर के सभी वार्डों में विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी: ओएसडी सुखवीर सिंह

5 Dariya News

धूरी 18-Apr-2026

धूरी शहर के समग्र विकास को नई गति देते हुए वार्ड नंबर 11 में लगभग 68.72 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों की शुरुआत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी सुखवीर सिंह द्वारा करवाई गई। इस अवसर पर उनके साथ वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ. अनवर भसौड़ भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओएसडी सुखवीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जनता से किए गए वादों को धरातल पर उतारा जा रहा है और धूरी हलके के हर वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं।उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 11 में 8 गलियों के निर्माण का कार्य शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा धूरी हलके के विकास के लिए खुली ग्रांटें जारी की गई हैं, जिससे क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए बड़े स्तर पर प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये फंड लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के स्थायी समाधान में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।

ओएसडी सुखवीर सिंह ने आगे कहा कि धूरी शहर को एक आधुनिक और मॉडल शहर के रूप में विकसित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़कों, जल निकासी व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुधारा जा रहा है, ताकि शहरवासियों को बेहतर जीवन सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने वार्ड निवासियों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएंगे।

इस अवसर पर पंजाब गौ सेवा आयोग के चेयरमैन अशोक लखा, सतिंदर सिंह चट्ठा, पुष्पिंदर शर्मा, जसपाल सिंह भुल्लर, लाल सिंह, सुखपाल सिंह पाला, गुरचरण सिंह, बीरबल, बलदेव सिंह, गुरिंदर कौर, अमरीक सिंह, निर्मल सिंह, अजेब सिंह, मनमोहन लाल, राय चंद सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।