5 Dariya News

अमन अरोड़ा द्वारा माता मोहिंदर कौर की याद में बने चौक का उद्घाटन

नया चौक ट्रैफिक सुधार में सहायक, पंजाब सरकार की लोक-भलाई योजनाओं से विकास को मिली रफ्तार

5 Dariya News

सुनाम/संगरूर 17-Apr-2026

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने पूर्व नगर कौंसिल प्रधान निशान सिंह टोनी की माता श्रीमती मोहिंदर कौर की स्मृति में स्कूल ऑफ एमिनेंस (लड़के), सुनाम के नजदीक नव-निर्मित चौक का उद्घाटन किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह चौक न केवल ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने में सहायक सिद्ध होगा, बल्कि शहर की सुंदरता में भी वृद्धि करेगा। 

उन्होंने कहा कि जखेपल, बख्शीवाला और सुनाम को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क पर बने इस चौक से लोगों को आवागमन के दौरान आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी। उन्होंने पंजाब सरकार की पिछले चार वर्षों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार किए गए हैं। 

स्कूल ऑफ एमिनेंस जैसी पहलों के माध्यम से विद्यार्थियों को उच्च स्तर की शिक्षा उपलब्ध करवाई जा रही है। कैबिनेट मंत्री ने “मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना” का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की जा रही हैं, जिनसे समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जन-हितैषी नीतियों के माध्यम से राज्य के हर क्षेत्र में विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

इस अवसर पर पूर्व नगर कौंसिल सुनाम के प्रधान निशान सिंह टोनी, हरपाल सिंह, रिम्पी थिंद, मनप्रीत बांसल, हरमेश सिंह पप्पी, घनैया लाल, जोगिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह मनी, रवि कंवल, काला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्र निवासी उपस्थित थे।