5 Dariya News

संजीव अरोड़ा ने लिवासा अस्पताल मोहाली में एडवांस्ड रेडिएशन ऑन्कोलॉजी सेंटर का शुभारंभ किया

5 Dariya News

मोहाली 15-Apr-2026

पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा ने बुधवार को लिवासा अस्पताल , मोहाली में एडवांस्ड रेडिएशन ऑन्कोलॉजी सेंटर का उद्घाटन किया। सेंटर में अत्याधुनिक रेडिएशन टेक्नोलॉजी  उपलब्ध है, जिसका उद्देश्य होलिस्टिक और मल्टी-डिसीप्लिनरी अप्रोच के साथ सटीक, प्रभावी और पेशेंट सेंट्रिक कैंसर उपचार प्रदान करना है।

इस अवसर पर बोलते हुए संजीव अरोड़ा ने कहा, इस एडवांस्ड रेडिएशन ऑन्कोलॉजी सेंटर का शुभारंभ पंजाब में कैंसर देखभाल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आधुनिक तकनीक और समय पर उपचार तक पहुंच लाइफ-सेविंग अंतर ला सकती है, और ऐसी पहल से पूरे क्षेत्र के रोगियों को लाभ होगा।

सीईओ- लिवासा हॉस्पिटल्स, अनुराग यादव ने कहा कि एडवांस्ड रेडिएशन ऑन्कोलॉजी सेंटर का उद्घाटन, समुदायों के करीब विश्व स्तरीय कैंसर देखभाल प्रदान करने के हमारे मिशन में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञों की एक मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम और एक स्ट्रक्चर्ड ट्यूमर बोर्ड, सेंटर का सपोर्ट करते हैं,  जहां विशेषज्ञ व्यक्तिगत उपचार योजना तैयार करने के लिए प्रत्येक मामले की संयुक्त रूप से समीक्षा करते हैं।

इस टीम में डायरेक्टर-मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ जतिन सरीन, डायरेक्टर-रेडिएशन ऑन्कोलॉजी डॉ मीनाक्षी मित्तल, डायरेक्टर-सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉ विजय बंसल, डायरेक्टर-सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉ शुभ महिंद्रू, सीनियर कंसल्टेंट-मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ प्रियांशु चौधरी, सीनियर कंसल्टेंट-रेडिएशन ऑन्कोलॉजी डॉ परनीत सिंह, और कंसल्टेंट-क्लिनिकल हेमेटोलॉजी और बीएमटी डॉ मुकेश चावला शामिल हैं।