5 Dariya News

शिरोमणी अकाली दल में नया गांव के नगर परिषद अध्यक्ष और 5 पार्षदों के शामिल होने वहां भाजपा का सफाया हो गया

अकाली दल अध्यक्ष ने हलके के लोगों से रविंदर खेड़ा को खरड़ का एम.एल.ए चुनने का आग्रह किया

5 Dariya News

नवां गांव (मोहाली) 09-Apr-2026

भारतीय जनता पार्टी का नया गांव से पूरी तरह से सफाया हो गया क्योंकि नगर परिषद अध्यक्ष बलविंदर कौर और चार पार्षद अकाली अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए।भाजपा पार्षदों के अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं में  परिषद अध्यक्ष बलविंदर कौर के पति  गुरध्यान सिंह,  साथ ही आम आदमी पार्टी के संस्थापक मैंबर जसप्रीत सिंह संधू और कांग्रेस पार्षद रिंकू भी पार्टी में शामिल हो गए। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के 7 पंचायतों के सदस्य भी पार्टी में शामिल हो गए।

इस अवसर पर पार्टी के खरड़ के हलका इंचार्ज रविंदर सिंह खेड़ा के साथ अकाली दल अध्यक्ष ने गुरध्यान सिंह और हलके के भाजपा की पूरी शीर्ष लीडरशीप का स्वागत करते हुए कहा,‘‘ भाजपा नेताओं ने अकाली दल में शामिल होने का फैसला इसीलिए लिया क्योंकि सत्ता में रहते हुए केवल अकाली दल ने ही नया गांव का विकास किया है।’’

आज अकाली दल में शामिल होने वाले भाजपा पार्षदों में अमनदीप कौर, विनोद बिंदोलिया, विशाल पासी और सुनहरी देवी शामिल है।सरदार बादल ने गुरध्यान सिंह को पार्टी की जनरल परिषद का मैंबर नियुक्त करते हुए पार्टी नेता हरदीप सिंह खिजराबाद को अकाली दल की संसदीय कार्यसमिति का सदस्य भी नियुक्त किया।

अकाली दल अध्यक्ष ने मतदाताओं से रविंदर खेड़ा को खरड़ विधायक के रूप में चुनने का आग्रह किया

 उन्होने यह भी कहा कि वह नया गांव को विकास करने के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होने कहा,‘‘ हमारी पिछली सरकार का काम खुद बोलता है। हमने न्यू चंडीगढ़ बनाया और शहर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडा स्थापित करके मोहाली को दुनिया के नक्शे पर रखा।’’ उन्होने कहा कि यही कारण है कि पंजाबी अकाली दल पर भरोसा कर रहे हैं और पार्टी की पंजाब बचाओ रैली को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। उन्होने आगे कहा,‘‘ पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में 100 सीटें जीतने और अगली सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।’’

नया गांव के लोगों की मांगों को सूचीबद्ध करते हुए स. गुरध्यान सिंह ने कहा कि परिषद को नहर के पानी की उपलब्धता के अलावा एक आधुनिक सीवरेज प्रणाली की जरूरत है। उन्होने परिषद में स्थित भवनों के व्यावसायिक मानचित्रों को भी मंजूरी देने का आग्रह किया।  इस अवसर पर वरिष्ठ नेता श्री एन के शर्मा ने कहा कि  अकाली दल नया गांव के पूरे विकास के लिए जिम्मेदार है और उन्होने आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा परिषद की अनदेखी करने की कड़ी निंदा की है। वरिष्ठ नेता परमिंदर सिंह सोहाना ने भी इस अवसर पर संबोधित किया।