मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं
लोगों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता: ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह
5 Dariya News
धूरी 09-Apr-2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने आज मुख्यमंत्री सहायता केंद्र, धूरी में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं।इस दौरान ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने लोगों द्वारा उठाई गई समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय के भीतर समाधान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री सहायता केंद्रों के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं दर्ज करवाने और उनका शीघ्र निपटारा प्राप्त करने में बड़ी सुविधा मिल रही है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री फील्ड अधिकारी अरविंद कुमार, रमणदीप सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे, जिन्हें प्राप्त शिकायतों के शीघ्र निपटारे के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।