5 Dariya News

कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा डेराबस्सी हलके की मंडियों का दौरा

धनौनी, अमलाला, लालड़ू, जड़ौत, तसिंबली, समगौली की अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद शुरू करवाई

5 Dariya News

डेराबस्सी (साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर) 05-Apr-2026

हलका विधायक श्री कुलजीत सिंह रंधावा ने धनौनी, अमलाला, लालड़ू, जड़ौत, तसिंबली और समगौली की अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद प्रक्रिया का शुभारंभ करवाया। इस अवसर पर उन्होंने गेहूं लेकर आए किसानो को सिरोपाओ पहनाकर सम्मानित किया तथा मुंह मीठा करवाकर खरीद प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत की।

उन्होंने धनौनी मंडी में किसान मेजर सिंह (गांव परागपुर) की एम.एम. ट्रेडर्स तथा किसान राजबीर सिंह पुत्र अमर सिंह की जगन्नाथ पवन कुमार (जे.एन.पी.के.) के माध्यम से बोली लगवाकर खरीद शुरू करवाई। अमलाला मंडी में किसान सरबजीत सिंह पुत्र सज्जन सिंह की एन.एन. एंटरप्राइजेज में, लालड़ू मंडी में किसान नविंदर कुमार की जूमा राम भगवान दास की दुकान पर, जड़ौत मंडी में किसान गुरलाल सिंह पुत्र बनारसी दास की करण एंटरप्राइजेज में, तसिंबली मंडी में किसान बलजीत सिंह पुत्र संत सिंह की आढ़ती रघुनाथ दास सोहन लाल तथा समगौली मंडी में किसान जय सिंह पुत्र छज्जू सिंह की आढ़ती मंगला ट्रेडिंग कंपनी की दुकान पर खरीद प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान मानवीय संवेदना व्यक्त करते हुए गांव अंताला की सुमन रानी, जिनके पति सुखबीर सिंह की सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी, तथा गांव भूखड़ी की रजनी देवी, जिनके पति रणधीर सिंह की खेत में करंट लगने से मृत्यु हो गई थी, को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस अवसर पर एस.डी.एम. डेराबस्सी, चेयरमैन मार्केट कमेटी, मंडी सचिव, किसान विंग के पदाधिकारी, नगर काउंसिल प्रधान, गांवों के पंच-सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्य, आढ़तीगण तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।