मुबारिकपुर से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 16वीं बस रवाना
विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं
5 Dariya News
डेराबस्सी 28-Mar-2026
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत आज डेराबस्सी के मुबारिकपुर से श्रद्धालुओं की 16वीं बस को हलका विधायक सरदार कुलजीत सिंह रंधावा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक रंधावा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही यह योजना बुजुर्गों के लिए एक बड़ी सौगात है, जिससे वे अपने मनपसंद धार्मिक स्थलों के दर्शन आसानी से कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि यह देखकर बहुत खुशी होती है जब हमारे बुजुर्ग चेहरों पर मुस्कान और मन में श्रद्धा लेकर यात्रा के लिए निकलते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुखद यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार जनता की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसी जनहितकारी योजनाएं जारी रहेंगी। इस मौके पर स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।