5 Dariya News

36 वर्षों बाद मिले स्कूल के साथी, छात्र जीवन की यादें ताजा की

दोबारा क्लास रूम में बैठेंगे पूर्व छात्र

5 Dariya News

खरड़ 23-Mar-2026

वर्षों की दूरी मिटाते हुए टैगोर निकेतन मॉडल स्कूल के बैच साल 1990 के पूर्व छात्रों ने एक यादगार समारोह आयोजित किया। इस समारोह में 11 से अधिक पूर्व छात्रों ने एकत्र होकर पुरानी स्मृतियों को ताजा किया। साथ ही नए अनुभव भी साझा किए। इस अवसर पर हरमिंदर सिंह, राजेश उनियाल, एडवोकेट अमित शर्मा, दिनेश राबरा ने जानकारी देते हुए बताया कि दोस्ती जितनी पुरानी हो, वह उतना ही एक-दूसरे के प्रति विश्वास और भरोसा पैदा करती है, और यदि यह दोस्ती स्कूल के समय की हो, तो फिर बात ही क्या। पुराना दोस्त यदि अचानक मिल जाए तो उसे देखते ही पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। 

लेकिन यदि 11 दोस्त वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलें तो इसे आप क्या कहेंगे? जरा सोचिए वो नजारा क्या होगा, लेकिन ऐसा नजारा हकीकत में देखने को मिला। सभी मित्रों ने एक दूसरे को गले लगाया और ख़ुशी का इजहार किया कुछ मित्र तो इस समय भावुक भी हो गए जिनकी आँखों से अश्रु टपकने लगे। उन्होंने बताया कि 36 साल बाद पुराने छात्र मिले तो इन्हें देखकर ज़रा भी यह नहीं लग रहा था कि ये उम्रदराज़ हो चुके हैं। कोई बच्चों की तरह उछल रहा था, तो कोई मस्ती के मूड में था। 

एक-दूसरे से मिलकर इन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे के प्रति वही दोस्ताना व्यवहार किया जो बरसों पहले किया करते थे। यह सारा नज़ारा अद्भुत था। खुशी के माहौल का आकर्षण इतना ज़्यादा था वह इस शाम को अलविदा भी नहीं कहना चाहते थे। उन्होंने बताया कि जल्द हम सभी छात्र मिलकर समाज भलाई के कार्ये करेंगे। आगामी दिनों में सभी मित्र खरड़ स्थित टैगोर निकेतन मॉडल स्कूल में गुरुजनो को मिलने के उपरांत दोबारा क्लास रूम में बैठेंगे। इस अवसर पर दलवीर सिंह वैनीपाल, राजकुमार, परमजीत सिंह, राजेश जोशी, रजनीश सूद, अमरीक सिंह, राजेश कौशिक उपस्थित थे।