5 Dariya News

जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

5 Dariya News

चंबा 23-Mar-2026

उपायुक्त मुकेश  रेपसवाल की अध्यक्षता में आज  जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी समिति  की बैठक का आयोजन उनके कार्यालय कक्ष में किया गया। बैठक के दौरान  जिला में सहकारी क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पैक्स) के कम्प्यूटरीकरण के तीसरे चरण के तहत विकासखंड चंबा, भरमौर ,  मैहला,  पांगी, सलूणी और  तीसा की  31 समितियों  को अनुमोदन प्रदान किया गया ।

मुकेश  रेपसवाल  संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए  कि  चूंकि प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों   द्वारा कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों से जुड़े क्रेडिट तथा गैर-क्रेडिट कार्यों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाना है। ऐसे में जानकारी एवं जागरूकता के लिए समिति के सचिवों को उपमंडल स्तर पर प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाए । 

साथ में यह भी सुनिश्चित किया जाए  कि सभी प्रविष्टियां (एंट्रीज) ऑनलाइन  अपलोड हों। उपायुक्त ने समितियों के आय स्रोतों को बढ़ाने तथा किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऋण मामलों में वृद्धि करने के को लेकर आवश्यक कदम उठाने के भी निर्देश दिए।

बैठक में सहायक पंजीयक, सहकारी सभाएं ने प्राथमिक कृषि  सहकारी समितियों से संबंधित जानकारियां साझा कीं। उन्होंने यह भी अवगत  किया कि कम्प्यूटरीकरण के प्रथम एवं द्वितीय चरण के अंतर्गत  जिला में 83 समितियों को जोड़ा जा चुका है।

डीडीएम नाबार्ड   ने इस दौरान  समितियां के आय संसाधनों को बढ़ाने के लिए 15 से अधिक गतिविधियों की जानकारी रखी जिनमें वर्मी कंपोस्ट यूनिट, कोल्ड स्टोर, वेयरहाउस, कस्टमर हायरिंग सेंटर, सोलर आधारित प्रोजेक्ट इत्यादि शामिल है। प्रबंधक राज्य सहकारी बैंक ने  बैठक में कार्यवाही का संचालन करते हुए  समितियों के कम्प्यूटरीकरण   से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की।

सहायक पंजीयक, सहकारी सभाएं सुरजीत सिंह, डीडीएम नाबार्ड राकेश कुमार, प्रबंधक राज्य सहकारी बैंक हेम सिंह सहित  विभागीय अधिकारी एवं विभिन्न समितियों के सचिव बैठक में उपस्थित रहे।