विशेष सत्र बुलाने के नाम पर नौटंकी करना बंद करना चाहिए: सरदार सुखबीर सिंह बादल
कहा कि बेअदबी के खिलाफ कानून 2016 में विधानसभा द्वारा पारित किया गया था
5 Dariya News
कोटकपुरा 22-Mar-2026
शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को विधानसभा के विशेष सत्र बुलाने के नाम पर नौटंकी करना बंद करना चाहिए और बताया कि पूर्ववर्ती अकाली सरकार ने 2016 में पहले ही बेअदबी विरोधी कानून पारित कर दिया था।अकाली दल अध्यक्ष ने यहां एक विशाल रैली को संबोधित किया, उनके साथ वरिष्ठ नेता मंतर सिंह बराड़ मौजूद थे।
उन्होने कहा कि विधानसभा द्वारा 2016 में पारित बेअदबी विरोधी कानून में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के विरूद्ध बेअदबी करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ उम्रकैद का प्रावधान है। उन्होने कहा,‘‘ इस कानून को केंद्र ने अभी तक मंजूरी नही दी है।’’सरदार बादल ने जोर देकर कहा ,‘‘ मुख्यमंत्री को इस संवेदनशील मुददे पर नाटक करने के बजाय केंद्र सरकार के समक्ष उठाना चाहिए और इसे पारित कराना चाहिए।’’
सरदार सुखबीर सिंह बादल ने दावा करते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के आने के बाद 2015 में बेअदबी की घटनाएं शुरू हो गई । उन्होने कहा,‘‘ आप विधायक नरेश यादव को बेअदबी के एक मामले में दोषी भी ठहराया गया था, लेकिन आम आदमी पार्टी ने पंजाबियों को यह नही बताया कि पार्टी ने यादव का बचाव क्यों किया और यहां तक कि अपने वरिष्ठ नेताओं-हरपाल चीमा और हरजोत बैंस को उनका मामला लड़ने के लिए मैदान में उतारा।’’
सरदार बादल ने लोगों से अकाली दल का समर्थन करने के लिए करने और पंजाब के साथ भेदभाव करने वाली दिल्ली की पार्टियां का बहिष्कार करने की अपील करते हुए कहा,‘‘ मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी), राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को आपकी कोई परवाह नही है। उन्होने कहा कि शिरोमणी अकाली दल आपके परिवार का हिस्सा हे। हम हमेशा आपके साथ खड़े हैं, जबकि दिल्ली की पार्टियां केवल सत्ता और लूटने में विश्वास करती हैं।’’
कोटकपुरा में किए गए विकास कार्यों के बारे में बात करते हुए सरदार बादल ने कहा,‘‘ हमने रेलवे लाइनों पर ओवरब्रिज का निर्माण किया और शहर के सड़कों और सीवरेज नेटवर्क में सुधार किया।’’ उन्होने कहा कि यहां और आसपास के हलकों में सभी विकास कार्य अकाली दल के कार्यकाल में हुए हैं। उन्होने उदाहरण देते हुए कहा कि कैसे पूर्व कांग्रेसी मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बराड़ अपने गांव सरायनागा में जलभराव की समस्या को दूर नही कर सके और यहां तक कि वहां के सरकारी स्कूल को भी अपग्रेड कराने में असमर्थ रहे।
अकाली दल अध्यक्ष ने यह भी घोषणा की कि 2027 में अकाली दल सरकार के गठन के तत्काल बाद टयूबवैल कनेक्शन से वंचित सभी किसानों को यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होने कहा,‘‘ हम किसानो को दिन के समय 12 घंटे बिजली की सुविधा भी देंगें।’’ सरदार बादल ने नौजवानों को 10 लाख रूपये का ब्याज मुक्त कर्जा देने, आटा-दाल योजना को दोबारा शुरू करने , बुढ़ापा पेंशन को बढ़ाकर 3100 रूपये प्रति माह और शगुन भत्ता बढ़ाकर 1 लाख रूपये किए जाने की घोषणा की।
उन्होने प्रत्येक जिले में संबद्ध कालेजों के साथ एक वल्र्ड स्क्लि यूनिवर्सिटी की स्थापना, प्रत्येक जिले में एक चिकित्सा और पशु चिकित्सा कालेज स्थापित किया जाएगा और केवल पंजाबियों के लिए सरकारी नौकरियों की घोषणा की है।इस अवसर पर व्यापार विंग के जिला प्रधान रविंदर गर्ग ने कहा कि जब से केंद्र सरकार ने खाद्यान्न पर कमीशन कम किया है, तब से ‘आढ़ती’ समुदाय को परेशानी हो रही है।
उन्होने कहा कि हरियाणा सरकार अपने बजट में अतिरिक्त मुआवजा देकर आढ़तियों की सहायता कर रही है और कहा कि राज्य में अकाली दल सरकार बनने के बाद पंजाब में ऐसा ही किया जाएगा। उन्होने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार आढ़तियों को 50करोड़ रूपये का ईपीएफ लाभ जारी नही कर रही है।इस अवसर पर सिकंदर सिंह मलूका, शेर सिंह मंडवाला, सतीश ग्रोवल, बीबी गुरिंदर कौर भोलूवाला, सूबा सिंह बादल, गुरचेत सिंह बरगाड़ी, परमबंस रोमाणा और अनुप्रताप सिंह बराड़ ने भी रैली को संबोधित किया।