5 Dariya News

नया गांव में ट्रेडर्स कमीशन की बैठक

व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

5 Dariya News

नया गांव (साहिबजादा अजीत सिंह नगर) 21-Mar-2026

पंजाब ट्रेडर्स कमीशन द्वारा आज विधानसभा हलका खरड़ के अंतर्गत मेन बाजार, नया गांव में व्यापारियों और दुकानदारों की समस्याओं को सुनने के लिए एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में रणजीत पाल सिंह, चेयरमैन जिला ट्रेडर्स कमीशन मोहाली, तरलोचन सिंह बैदवान, वाइस चेयरमैन जिला ट्रेडर्स कमीशन मोहाली, यशपाल बंसल, चेयरमैन विधानसभा ट्रेडर्स कमीशन खरड़ तथा अन्य सदस्यों ने विशेष रूप से भाग लिया और व्यापारियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों में श्री मनीष नायर, सहायक आयुक्त राज्य कर, गुरशेर सिंह सहायक राज्य कर अधिकारी, सतवीर कौर एवं जस्मीत कौर निरीक्षक राज्य कर, मनजीत कौर फूड सप्लाई अधिकारी, दीपक कुमार निरीक्षक एम.सी. खरड़, दलजीत सिंह सुपरिटेंडेंट एम.सी. खरड़, सुरिंदर सिंह (कार्यालय एम.सी. खरड़), राजवीर सिंह तहसीलदार माजरी, राजविंदर सिंह बी.डी.पी.ओ. माजरी, डॉ. मनोज शर्मा सिविल अस्पताल कुराली, डॉ. राजेश एस.एम.ओ. सिविल अस्पताल खरड़, अमनदीप शर्मा (कार्यालय एम.सी. नया गांव), अशोक कुमार (कार्यालय एम.सी. कुराली), वरिंदर कुमार (श्रम विभाग), अश्वनी कुमार सैनिटरी इंस्पेक्टर नया गांव, ए.एस.आई. हरदीप सिंह खरड़, इकबाल सिंह जे.ई. लोक निर्माण विभाग तथा दीपांशु गुप्ता जे.ई. जल सप्लाई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं एवं सुझाव लिखित रूप में प्रस्तुत किए। संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा मौके पर ही उनके प्रश्नों के उत्तर दिए गए तथा कई मुद्दों के त्वरित समाधान के लिए निर्देश जारी किए गए। इस अवसर पर चेयरमैन रणजीत पाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार व्यापारियों के लिए पारदर्शी और सुगम व्यापारिक माहौल प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने बताया कि ट्रेडर्स कमीशन द्वारा व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आज उठाए गए मुद्दों का चार सप्ताह के भीतर समाधान किया जाएगा।