ईद-उल-फित्र त्योहार पर डॉ अजय गुप्ता ने मुस्लिम भाईचारे को दी बधाई
5 Dariya News
अमृतसर 21-Mar-2026
देश में आज ईद-उल-फित्र (मीठी ईद) त्योहार मनाया जा रहा है। आपसी भाईचारे के प्रतीक ईद- उल-फितर के पावन अवसर पर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता हॉल बाजार स्थित मस्जिद खैरूद्दीन, होटल रमादा के पास मस्जिद सिकंदर खान में जाकर मुस्लिम समुदाय के साथ खुशियां साझा की।
आपसी भाईचारे के प्रतीक ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर विधायक डॉ गुप्ता ने सभी को ईद की बधाई दी। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि ईद का त्योहार हमारे समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को बढ़ाए। आपके सभी प्रयासों में खुशी और सफलता मिले।
विधायक डॉ गुप्ता ने खुर्शीद अहमद, मौलाना हामिद हुसैन से भी मुलाकात कर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में पड़ती इन मस्जिदों में आए मुस्लिम भाईचारे को बधाई दी। इस अवसर पर सुदेश कुमार, अजय न्यूल,मंजीत सिंह,ओमप्रकाश,कुरनेश भार्गव, विक्की, रघु कुमार भी मौजूद थे।