5 Dariya News

साढ़ौरा क्षेत्र में नए पुलों की योजना, ग्रामीण कनेक्टिविटी होगी मजबूत

5 Dariya News

चंडीगढ़ 18-Mar-2026

हरियाणा सरकार की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने सदन में एक सवाल के जवाब में जानकारी दी कि साढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र में नदी के साथ लगते विभिन्न गांवों में पुल निर्माण को लेकर सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। मंत्री ने बताया कि कल्याणपुर-अंतरी, रतौली, जैतपुर, राजपुर-गोहराबनी, महीउद्दीनपुर तथा नगली-32 जैसे गांवों में आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से पुल निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में तीन पुलों के निर्माण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति वित्त वर्ष 2026-27 में प्रस्तुत की जाएगी। योजना के अनुसार, इन पुलों का निर्माण कार्य 1 जनवरी 2027 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2027 तक पूरा होने की संभावना है। राज्य सरकार क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।