5 Dariya News

तिगांव रोड स्कूल के पास जमीन नगर निगम की, कोर्ट केस के कारण कब्जा अधूरा: विपुल गोयल

5 Dariya News

चंडीगढ़ 17-Mar-2026

हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने सदन में बताया कि बल्लभगढ़ के तिगांव रोड पर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पास की जमीन शामलात देह  भूमि है। 18.01.2005 के आदेश के अनुसार यह जमीन नगर निगम फरीदाबाद के अधीन है।

श्री विपुल गोयल आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार भी जमीन नगर निगम के कब्जे में है लेकिन इस जमीन के कुछ हिस्सों पर कोर्ट केस चल रहे है। 2002 में हाई कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। 

कुछ लोगों द्वारा एक कनाल जमीन पर कब्जा किया हुआ है। इससे जुड़े कई केस अभी भी कोर्ट में लंबित है। जब तक इन मामलों का फैसला नहीं आता नगर निगम पूरी तरह से नियंत्रण नहीं ले सकता।