5 Dariya News

नशा, गैंगस्टरवाद और बेरोजगारी से जूझते पंजाब में इन्वेस्टर्स मीट महज ‘फिल्मी ड्रामा’ : तरुण चुग

झूठे प्रचार और खोखले वादों के सहारे पंजाब के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है AAP सरकार : चुग

5 Dariya News

चंडीगढ़ 17-Mar-2026

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इन चार वर्षों में तथाकथित “पंजाब मॉडल” की पूरी सच्चाई सामने आ चुकी है और अब सरकार अपने कार्यकाल के अंतिम चरण में विकास और निवेश का झूठा माहौल बनाने की कोशिश कर रही है।

चुग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा फिल्म सिटी बनाने की घोषणा उनकी व्यक्तिगत सोच को भले ही दर्शाती हो, लेकिन पंजाब को एक गंभीर और परिणाम देने वाला मॉडल चाहिए। इसके विपरीत AAP सरकार ने केवल झूठे वादों, भ्रामक दावों और महंगे प्रचार का मॉडल प्रस्तुत किया है। चुग ने कहा कि पंजाब में केवल “फिल्मी ड्रामा” चलाया जा रहा है।

चुग ने कहा कि जिस समय राज्य में रोजाना हत्याएं हो रही हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है, उस समय पंजाब इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन केवल एक दिखावटी कदम है। चुग ने कहा कि AAP सरकार बड़े-बड़े वादों के आधार पर सत्ता में आई थी, लेकिन हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है। 

25 लाख नौकरियों का वादा, चार महीने में नशा खत्म करने का दावा और हर फसल पर MSP की गारंटी, ये सभी केवल खोखले वादे साबित हुए हैं। चुग ने कहा कि रोजगार और अवसर देने के बजाय पंजाब के युवाओं को बेरोजगारी और निराशा के हवाले कर दिया गया है। 

सरकार की घोषणाएं केवल भाषणों, विज्ञापनों और प्रचार तक सीमित रह गई हैं। चुग ने कहा कि AAP सरकार ने 16 मेडिकल कॉलेज, 16,000 मोहल्ला क्लीनिक और विधवाओं व वरिष्ठ नागरिकों के लिए Rs. 2,500 पेंशन का वादा किया था, लेकिन चार साल बाद भी ये वादे अधूरे हैं।

चुग ने आरोप लगाया कि AAP सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई है और नशा, गैंगस्टर गतिविधियां तथा उगाही की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं, जिससे आम जनता में भय का माहौल है। चुग ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के हित में नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम कर रही है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब के संसाधनों का उपयोग विकास के बजाय केवल प्रचार और छवि निर्माण के लिए किया जा रहा है।