5 Dariya News

किड्ज़ी स्कूल बेला में सत्र 2025-26 का परिणाम घोषित

5 Dariya News

बेला 17-Mar-2026

किड्ज़ी स्कूल बेला में सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ घोषित किया गया। इस अवसर पर स्कूल में बच्चों और अभिभावकों की उपस्थिति देखने योग्य रही। अभिभावकों एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों को स्कूल में आमंत्रित किया गया, जहां उन्होंने अपने परिणाम प्राप्त किए और खुशी के साथ शिक्षकों एवं स्टाफ के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। अ

भिभावकों ने स्कूल के स्टाफ और शिक्षकों के कार्य की सराहना करते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। इस कार्यक्रम में फार्मेसी कॉलेज बेला के निदेशक डॉ. शैलेश शर्मा तथा किड्ज़ी स्कूल बेला की प्रिंसिपल नीतू शर्मा द्वारा बच्चों को रिपोर्ट कार्ड और शील्ड वितरित किए गए। 

बच्चों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। विद्यालय के शिक्षकों के अथक प्रयास, समर्पण और मेहनत का ही परिणाम है कि बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने पूरे वर्ष बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया, जिससे यह सफलता संभव हो पाई। 

अंत में, स्कूल प्रशासन ने सभी अभिभावकों का धन्यवाद किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की